Search

 
 
 

चाईबासा : ट्रेनों के पुनः ठहराव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोनुवा रेलवे स्टेशन तथा गोइलकेरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के पुनः ठहराव को लेकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा. प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल का राजस्व संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान रहा. क्योंकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 18,377 करोड़ तथा 2022 -23 में 21,333 करोड़ का राजस्व संग्रह करने में अग्रणी योगदान रहा. इस क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा, शिक्षा, कृषि-उत्पादों को बाजार तक ले जाने और रोजी- रोजगार की तलाश के लिए आना जाना पड़ता है. लेकिन कोविड-19 लॉकडाउन के समय से कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है. इससे रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए ट्रेनों के पुनः ठहराव की व्यवस्था की जाए. ताकि एक बड़ी आबादी को इसका लाभ मिल सके.
इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-adivasi-ho-samaj-yuva-mahasabha-launched-contact-campaign-in-ranchi-hostel/">चाईबासा

: आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने रांची छात्रावास में चलाया संपर्क अभियान

इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई

18477 / 18478- उत्कल एक्सप्रेस का सोनुवा स्टेशन ठहराव
12971 / 12972 - इस्पात एक्सप्रेस का सोनुवा एवं गोइलकेरा स्टेशन में ठहराव ।
13287 / 13288 - साउथ बिहार एक्सप्रेस का सोनुवा स्टेशन में ठहराव
इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjym-launched-a-public-relations-campaign/">घाटशिला

: भाजयुमो ने चलाया महाजनसंपर्क अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही