Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : काला बिल्ला लगाकर 25 जून को भाजपा मनाएगी काला दिवस

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रेस वार्ता में बताया गया कि 25 जून को भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता काला बिल्ला लगाकर काला दिवस मनाएंगे. इस दौरान पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से आधी रात को आपातकालीन घोषित कर दिया गया था. उस दिन देश के लिए काला दिवस था. आपातकालीन के दौरान गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में पुलिस द्वारा फायरिंग कर आम जनता को मार दिया गया था. कांग्रेस की शासन तानाशाही पर उतर आई थी, लोकतंत्र का हनन कर दिया गया था. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jmm-block-committee-organized-workers-conference/">घाटशिला

: झामुमो प्रखंड कमेटी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन

अग्निवीर जैसी योजना का विरोध कर युवाओं को भड़का रही कांग्रेस : पूर्व विधायक

उन्होंने कहा कि आपातकालीन के दौरान बड़े-बड़े राजनेताओं को गिरफ्तार कर अपराध की श्रेणी में रखा गया था, जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करते आ रहा है. हर साल 25 जून को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में काला दिवस मनाता है. इस दौरान सभी बीजेपी कार्यकर्ता काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से अग्निवीर जैसी योजना का विरोध कर युवाओं को भड़काया जा रहा है, जबकि यह योजना युवाओं के लिए बेहतर है. इससे रोजगार को भी दूर करेगा और देश सेवा भी होगी. लेकिन कांग्रेस इसके खिलाफ काम करने में जुटा है. उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में शनिवार को काला दिवस मनाने पर निर्णय लिया गया है. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, जिला प्रवक्ता हेमंत केसरी, ललित गिलुवा के अलावा काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुए. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-engineer-of-drinking-water-and-sanitation-department-inspected-bagbera-filter-plant/">जमशेदपुर

: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के चीफ इंजीनियर ने बागबेड़ा फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही