Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : स्कूटी और बाइक की टक्कर में भाजपा कार्यकर्ता घायल, पूर्व मंत्री बड़कुवार गागराई पहुंचे अस्पताल

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सोनुवा थाना क्षेत्र के पोड़ाहाट गांव के पास शनिवार देर शाम स्कूटी और बाइक में सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दो भाजपा कार्यकर्ता के साथ एक युवती व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर युवती बेहोश हो गई. सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भेजा गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पोड़ाहाट की बेबी नायक और संजीव महतो चक्रधरपुर की ओर से आ रहे थे. वहीं, विपरीत दिशा से दो भाजपा कार्यकर्ता दीपेश प्रधान व प्रकाश आचार्या पोड़ाहाट की ओर जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-dbc-football-club-organized-local-football-league/">मनोहरपुर

: डीबीसी फुटबॉल क्लब ने किया लोकल फुटबॉल लीग का आयोजन
अचानक सोनुवा थाना क्षेत्र के गोंडासाई के पास दोनों में सीधी भिड़ंत हो गई. घटना में स्कूटी में सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि भाजपा कार्यकर्ता को भी चोटें आई. स्थानीय लोगों ने चारों को उठाकर अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भिजवाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. जहां पर इलाज चल रहा है. मामले की जानकारी मिलते हैं पूर्व मंत्री बड़कुवार गागराई भी सदर अस्पताल पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं का हाल जाना. इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही