Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि मनाई

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : सदर बाजार के विश्वकर्मा मार्केट में भारत के महान विभूति ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मरांग गोमके डॉ. जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई. भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता मरांग गोमके डॉ. जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद प्रताप कटियार ने कहा कि हमारे झारखंड के धरोहर जयपाल सिंह मुंडा की आज पुण्यतिथि है. उन्होंने विकट परिस्थितियों में भी अपने आप को और अपनी प्रतिभा को धूमिल नहीं होने दिया था. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mp-and-mla-inaugurated-model-station-and-underpass/">चाकुलिया

: सांसद और विधायक ने किया मॉडल स्टेशन व अंडरपास का उद्घाटन

समाज के उत्थान के लिए कार्य किया

प्रताप कटियार ने कहा कि उन्होंने विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के बाद सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बावजूद उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई कार्य कर देश की सेवा की. ऐसे महान विभूति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गर्व हो रहा है कि हम आज उनके सपनों के झारखंड में रह रहे हैं. मौके पर मनोज लेयांगी, राकेश पोद्दार, पिंटू प्रसाद, राकेश पांडे, दिलीप साव, जयकिशन बिरूली, सुमित प्रजापति, अजय मेहता, राहुल कुमार महतो, अंगद साव, आलोक झा, राहुल कारवां, पप्पू राय उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही