Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज में हिंदी दिवस पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा महिला कॉलेज के हिंदी विभाग एवं एलुमनी संगठन की ओर से गुरुवार को हिंदी दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई. प्राचार्या प्रीतिबाला सिन्हा ने हिंदी को अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल दिया. कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है इसपर भारतीयों को गर्व करना चाहिए. कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों को पुष्पगुच्छ देकर की गई. हिंदी विभाग एवं एलुमनी संगठन की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता , निबंध प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, एक्टेंमपोर प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को प्राचार्या द्वारा पुरस्कृत भी किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी. डॉ अर्पित सुमन ने कविता पाठ के माध्यम से छात्रों को हिंदी की महत्ता और मन की अभिव्यक्ति को व्यक्त करने का माध्यम बताया. कार्यक्रम में प्रोफेसर सुजाता किस्पोट्टा, प्रोफेसर एमके हाशमी और प्रोफेसर प्रशांत पात्रा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. डॉ सुचिता बाड़ा ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी को शुभ आशीर्वाद दिया. नूतन बोदरा एवं निशा ने मंच संचालन किया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-meeting-organized-on-employment-day-in-lailor-panchayat-of-saranda/">मनोहरपुर

: सारंडा के लाईलोर पंचायत में रोजगार दिवस पर बैठक आयोजित
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी प्रथम : पूनम पिंगुवा, द्वितीय : सुनीता साईं तृतीय :सानीता पिंगुवा और सांत्वना पुरस्कार श्वेता प्रधान को मिला. ..... कविता पाठ प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी प्रथम: प्रियंका झा द्वितीय : रिया सिंह तृतीय : रंजिता ........ एक्टेंमपोर प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी प्रथम : सुष्मिता प्रधान द्वितीय : रोमी कुमारी तृतीय : गुनगुन पांडा और सांत्वना पुरस्कार सुमी को प्रदान किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही