Chaibasa (Sukesh Kumar) : भाजपा की घिनौनी सोच, सत्ता मिलने पर महिलाओं से बेचवाऐंगे शराब. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कहते हैं कि भाजपा सत्ता में आई, तो सरकार झारखंड की महिलाओं को शराब बेचने का लाइसेंस देगी. उनके इस बयान से भाजपा की घिनौनी सोच खुल कर सामने आ गई है. यह बातें पश्चिमी सिंहभूम झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव सोनाराम देवगम ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा चाईबासा में संपन्न के बाद कही. उन्होंने कहा कि महिलाओं से शराब बेचवा कर आखिर वे समाज को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं तथा देश में कौन सा उदाहरण पेश करना चाहते हैं. एक ओर जहां हेमन्त सरकार सड़क किनारे हंड़िया दारु बेचने वाली महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के माध्यम से लाभान्वित कर उन्हें सम्मान के साथ कोई अन्य व्यवसाय करने के लिए आर्थिक सपोर्ट देते हुए उन्हें प्रेरित करने और अपना जीवन स्तर ऊंचा करने का पर्याप्त अवसर देने काम कर रहे हैं. वहीं भाजपा झारखंड की महिलाओं को फिर से उसी दलदल में धकेल कर उनसे शराब बेचवाना चाहते हैं. यह काफी शर्मनाक और निंदनीय है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-peace-committee-meeting-organized-in-police-station-regarding-eid-miladunnabi/">घाटशिला
: ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
: ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Leave a Comment