Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : भाजपा का वृहद मागे मिलन समारोह 19 को, तैयारी में जुटे भाजपाई

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले 19 मार्च को वृहद मागे मिलन समारोह का आयोजन गांधी मैदान में किया जाएगा. इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला भाजपा की एक बैठक जिला कार्यालय में हुई. बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार इस कार्यक्रम में आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा एवं परिधान में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए आदिवासी परंपरा अनुसार व्यंजनों की भी व्यवस्था की जाएगी. कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के कई बड़े आदिवासी नेता शामिल होंगे. इसके भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-emergency-meeting-of-executive-committee-of-mahuri-vaish-mandal-organized/">चाईबासा

: माहुरी वैश्य मंडल के कार्यकारिणी कमेटी की आपातकालीन बैठक आयोजित
कार्यक्रम संयोजक के रूप में पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, चाईबासा विधानसभा के संयोजक पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, मंझगांव विधानसभा संयोजक पूर्व प्रत्याशी भूषण पाठ पिन्गुवा, मनोहरपुर विधानसभा के संयोजक पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक पूर्व विधायक शशिभूषण सामड और जगन्नाथपुर विधानसभा हेतु एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा को बनाया गया हैं. बैठक में काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही