Search

 
 
 

चाईबासा : अनुसूचित जाति-जनजाति को लेकर भाजपा की सोच विकृत - कांग्रेस

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय ने कहा कि संसद के नए भवन का पहले शिलान्यास और आज उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कराए जाने की योजना से उजागर हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी की सोच विकृत है. कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय ने कहा कि जिस समय नए संसद भवन की आधारशिला रखी जा रही थी, उस समय देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे लेकिन, उस समय भी एक दलित राष्ट्रपति का अपमान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद शिलान्यास किया था. रविवार को जब नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ तब भी वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपेक्षा की गई है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjps-one-day-sit-in-demonstration-on-may-30-on-various-issues/">नोवामुंडी

: विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 30 मई को

जनता भाजपा को सबक सिखाएगी - त्रिशानु राय

त्रिशानु राय ने कहा कि भाजपा का नए संसद भवन के शिलान्यास के समय दलित समाज से आने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपेक्षा कर दलित विरोधी होने का साक्ष्य दिया था और अब वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपेक्षा कर यह बता दिया है कि भाजपा आदिवासी विरोधी है. आगे उन्होंने कहा कि देश की दस प्रतिशत आबादी आदिवासी समुदाय से आती है, वह आज यह जान गए हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा किस कदर आदिवासी विरोधी है. ऐसे में जनता भाजपा को निश्चित रूप से सबक सिखाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही