Search

 
 
 

चाईबासा : भाजपा के टोंटो मंडल ने घर-घर जाकर किया मिट्टी संग्रह

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी टोन्टो मंडल द्वारा शनिवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बूथ सं. 243, 244 के घर-घर जाकर मिट्टी संग्रह किया. सभी मिट्टी को एकत्रित कर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर शहीदों के स्मृति में निर्मित होने वाले अमृत वाटिका को समर्पित किया जाएगा. अमृत वाटिका के लिए मिट्टी संग्रह कार्यक्रम में प्रताप कटियार महतो ने कहा कि अमृत वाटिका की कल्पना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं. क्योंकि आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए हम सभी भारतवासी आजादी के लिए शहीद हुए वीर पुरुषों को स्मरण कर रहे हैं. स्मरण करते हुए मिट्टी एकत्रित कर अमृत वाटिका के लिए मिट्टी भेजने में अपना योगदान दे रहे हैं. हम सभी भारतवासियों के लिए बड़े गर्व की बात है. आज के कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, मंडल कार्यक्रम प्रभारी चंद्र मोहन तियु, पूर्व मंडल अध्यक्ष साहिल गौड़, मनमोहन सुंडी, बिहार सुंडी, राजेश दास, साहब सुंडी, सोंगा सूंडी, रमेश सुंडी, सूरज दास, परशुराम सुंडी, गोविंद पान, राजू दास समेत ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-hemant-government-ready-to-provide-free-health-facilities-to-every-needy-mla/">चाईबासा

: हर जरूरतमंदों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को तत्पर हेमंत सरकार – विधायक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही