Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में तत्काल टिकट की हो रही कालाबाजारी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : रेलवे की ओर से इन दिनों तत्काल टिकट पर लगातार काला बाजारी करने का मामला प्रकाश में आ रहा है. ऐसा ही एक मामला शनिवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में देखने को मिला. शुक्रवार देर रात से तत्काल टिकट को लेकर स्टेशन में खड़ा रहने वाले यात्रियों को शनिवार सुबह तत्काल टिकट नहीं मिला. यात्री शैलेंद्र गोप ने कहा कि तत्काल टिकट काउंटर में रेलकर्मी रीया कुमारी व्हाट्सएप के माध्यम से आधार कार्ड भेजवा करके एक टिकट में पांच 500 रुपये एक्स्ट्रा लेकर तत्काल टिकट करती है. जबकि तत्काल टिकट के लिए एक दिन पहले रात भर यात्रियों की लाइन लगी रहती है. लाइन में होने के बावजूद भी टिकट नहीं मिलना बड़ी दुर्भाग्य की बात है. यात्रियों ने टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए चक्रधरपुर के डीआरएम से मांग की है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-manushmudias-headman-visited-the-storm-affected-village/">बहरागोड़ा

: मानुषमुड़िया के मुखिया ने किया आंधी प्रभावित गांव का दौरा

तत्काल टिकट की कालाबाजारी लगातार होने से यात्री परेशान

[caption id="attachment_642933" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chaibasa-Tatkal-Ticket-1.jpg"

alt="" width="600" height="802" /> रात भर लगने के बावजूद भी यात्रियों को नहीं मिला तत्काल टिकट का पर्चा.[/caption] चक्रधरपुर के स्टेशन के अलावा चाईबासा समेत अन्य कई स्टेशनों में तत्काल टिकट को लेकर लगातार कालाबाजारी होने का मामला पूर्व में भी प्रकाश में आया है. लेकिन इस पर रेल विभाग की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई. यात्रियों की मांग है कि चक्रधरपुर रेलवे का महत्वपूर्ण स्थान है, जहां पर कालाबाजारी होती है तो यात्रियों की उम्मीद टूट जाएगी. उस व्यक्ति को ही तत्काल टिकट देना चाहिए जो लाइन में लगे हैं. बाहर से आने वाले अथवा फोन के माध्यम से तत्काल टिकट नहीं कटवाना चाहिए. दूरदराज के ग्रामीण टिकट कटाने के लिए रात-रात भर जाग कर लाइन में तत्काल टिकट के लिए खड़े रहते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही