Search

चाईबासा : प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए सभी प्रखंडों में प्रतियोगिता आयोजित होगी. इसी क्रम में खुटपानी प्रखंड के पूरनिया प्लस टू हाई स्कूल मैदान में प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तरीय टीम में शामिल किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-various-competitions-organized-in-community-high-school-of-barigoda/">जमशेदपुर

: बारीगोड़ा के सामुदायिक उच्च विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय टीम में होंगे शामिल

जिला स्तरीय खिलाड़ियों को 62वीं सुब्रत कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 17 बालक एवं बालिका तथा सब जूनियर अंडर 14 बालक वर्ग में भाग लेने का मौका मिलेगा. पहले खिलाड़ियों का चयन प्रखंड स्तरीय खिलाड़ी उसके बाद जिला स्तरीय खिलाड़ी के रूप में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ियों से जिला की टीम बनेगी उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर अवसर मिलेगा. खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता जिले के सभी प्रखंडों में अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जा रही है. चयन की प्रक्रिया 26 जुलाई तक चलेगी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-olchiki-hul-baisi-submitted-memorandum-to-mla-sameer-mahanti/">चाकुलिया

: ओलचिकी हुल बैसी ने विधायक समीर महंती को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//