Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : कुमारडुंगी प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को खरीफ-सह-मिलेट्स कर्मशाला 2023 का आयोजन किया गया. इसमें अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के महत्व के बारे में सभी को बताया गया, साथ ही कृषि विभाग द्वारा चल रही सभी योजनाओं की जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सह बीस सूत्री अध्यक्ष के द्वारा किसानों को धान के साथ-साथ अन्य फसल जैसे मोटे अनाज मक्का, ज्वार, बाजरा, रागी आदि को खेती करने का सुझाव दिया. कुमारडुंगी प्रखंड प्रमुख ने किसानों का आय दोगुना हो इसके लिए किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने साथ ही मदद लेने के लिए आत्मा के बीटीएम, एटीएम, किसान मित्र से हमेशा संपर्क बनाए रखने का सुझाव दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-day-a-division-football-league-starts-at-tata-college-ground/">चाईबासा
: टाटा कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय ए डिवीजन फुटबॉल लीग शुरू
: टाटा कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय ए डिवीजन फुटबॉल लीग शुरू
Leave a Comment