Chaibasa : झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर गुटूसाई में युवा एकता मंच द्वारा शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा ने किया. श्री बिरुवा ने महादान करने वाले रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. वहीं वर्ष 2021 के मैट्रिक-इंटर के टॉपर विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर तथा पंचायत अंतर्गत सहिया बहनों को बेहतर कार्य सेवा के लिए सम्मानित किया. इसके अलावा स्थानीय लोगों ने विधायक दीपक बिरुवा द्वारा पेयजल समस्या दूर करने लिए आभार भी जताया. कार्यक्रम का संचालन आयोजन कमेटी के संरक्षक जयधर सिंह बोयपाई और धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अमोल विश्वकर्मा ने किया.
चाईबासा: राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर गुटूसाई में लगा रक्तदान शिविर
Last Updated: Nov 13, 2021 12:00 AM (IST)