Search

 
 
 

चाईबासा : शहीद गंगाराम की शहादत दिवस पर लगेगा रक्तदान शिविर : संघ

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : ईचा खरकई बांध विरोधी संघ, कोल्हान और हो उम्बुल ट्रस्ट, पश्चिमी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में 4 अप्रैल 2024 को तांतनगर प्रखंड के कोकचो सामुदायिक भवन में शहीद गंगाराम कालुंडिया जी को शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी. रक्तदान के सफल आयोजन के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-one-highway-collides-with-another-highway-major-accident-averted/">आदित्यपुर

: एक हाइवा ने दूसरे हाइवा को मारा टक्कर, बड़ा हादसा टला
इसकी जानकारी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संघ के अध्यक्ष बिर सिंह बिरूली और ट्रस्ट के सचिव शांति सिद्दू ने संयुक्त रूप से साझा की. श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर के लिए सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है. मौके पर मुख्य रूप से रेयांस सामड, श्याम कुदादा,अभिराम हेमब्रोम और साथी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही