Search

चाईबासा : कमारहातु जलाशय में जल्द शुरू होगा नौका विहार

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कमारहातु जलाशय में नौका विहार की तैयारी शुरू हो गई है. यहां सैलानियों के लिए नौका विहार जल्द शुरू जाएगा. उपायुक्त अनन्य मित्तल विधिवत रूप से नौका विहार और मछली पालन का उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम ने तैयारियों का जायजा लिया और स्वयं सपरिवार नौका विहार का आनंद लिया. उन्होंने नौका विहार कराने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन किया और यथाशीघ्र नौका में मोटर लगाकर लाइफ जैकेट के साथ सैलानियों को नौका विहार कराने की बात कही. मुखिया ने जानकारी दी कि सभी पच्चीस केज में जाल बांधा गया है. अब मछली जीरा आने के साथ ही उपायुक्त से समय लेकर इसका उद्घाटन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-55-year-old-bike-rider-fainted-from-the-heat-and-fell-on-the-road-injured/">घाटशिला

: गर्मी से बेहोश होकर सड़क पर गिरा 55 वर्षीय बाइक सवार, जख्मी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp