Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बीपीएमसी उलिहातू ने रघुरेंज एफसी को 5-0 से हराया

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : स्थानीय एसएसए फुटबॉल मैदान में चल रहे देवका बाई भेलजी प्रायोजित सुपर डिवीजन का 11वां फुटबॉल मैच बीपीएमसी उलिहातू बनाम रघुरेंज एफसी के बीच खेला गया. इस मैच में बीपीएमसी उलिहातू ने रघुरेंज एफसी को 5-0 से हराया. मैच की शुरुआती समय से ही दोनों टीमें एक दूसरे पर हमला करती रही. मैच के 8वें मिनट के पहले हाफ में बीपीएमसी के खिलाड़ी सिकुर देवगम ने एकल प्रयास से शानदार गोलकर 1-0 की बढ़त बनाई. मैच के 35वें मिनट में गोविन्द बिरुली ने गोलकर कर 2 -0 से बढ़त बनाई. मैच के 81, 83, 88 मिनट में साधुचरण हाईबुरु के शानदार हैट्रिक गोल ने रघुरेंज एफसी टीम को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हरा दिया. गुरुवार को हुए मैच में रेफरी मदन सिंह चाकी, कनाये किशोर बिरुवा, मालती मुंडा, मदन सिंह चाकी, सुनील महतो ने अहम भूमिका निभाई. मैच में सिंहभूम जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी अर्जुन बानरा, सुरेन्द्र पूर्ति, राहुल बिरुवा, मनोज होनहागा, यूटुइबर हरीश हेम्ब्रोम स्पोर्ट्स, मानकी कुदादा समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-party-involved-in-breaking-into-other-parties-big-leaders-of-many-parties-will-take-membership-of-the-party/">जमशेदपुर

: दूसरे दलों में सेंधमारी में जुटी आजसू पार्टी, कई दलों के बड़े नेता लेंगे पार्टी की सदस्यता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही