Search

 
 
 

चाईबासा : इंटरमीडिएट कॉमर्स के रिजल्ट में ब्राइट वे एकेडेमी का शानदार प्रदर्शन

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी इंटरमीडिएट कॉमर्स के रिजल्ट में ब्राइट वे एकेडेमी का शानदार प्रदर्शन रहा. ब्राइट वे एकेडमी के निर्देशक प्रोफेसर डॉ. मुरारी लाल बैध ने बताया कि संस्थान का रिजल्ट 98.5 प्रतिशत हुआ. संस्थान से कुल 55 बच्चों ने प्रथम डिवीजन से पास किया और 8 बच्चों को द्वितीय डिवीजन प्राप्त हुआ. उन्होंने बताया कि संस्थान में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे गरीब और ग्रमीण क्षेत्र से आते हैं. इन छात्राओं के पास संसाधन की कमी रहती है. ऐसे में इस तरह का परिणाम आना बहुत ही सुखद लगता है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/bahragora-arshak-alam-became-college-topper-by-scoring-76-percent-marks-in-inter-commerce/">बहरागोड़ा:

इंटर कॉमर्स में 76 फीसदी अंक लाकर अरशक आलम बना महाविद्यालय टॉपर

एकेडमी के निदेशक ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य कामना की

उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं से कहा कि यह सफलता जीवन की एक सीढ़ी है, आपको आगे और बढ़ना है. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया. मौके पर संस्थान की शिक्षिका प्रोफेसर लक्ष्मी बोदरा ने कहा सभी बच्चों की सफलता रंग लाई और डॉ. मुरारी के नेतृत्व में संस्थान के सभी शिक्षकों का प्रयास है कि संस्थान का रिजल्ट इतना अच्छा हुआ है जो पूर्व में कभी नहीं हुआ था. कार्यक्रम में अंजना मुनुरेन, अंजनी बोयपाए, अंजलि दास, सृस्टि दत्ता, सुरोजित सेन, फोनी भूषण नायक, कैरा हांसदा और बहुत सारे सफल छात्र छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही