Search

 
 
 

चाईबासा : मंझारी में महिला की निर्मम हत्या, घर से दूर खेत से लाश बरामद

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : मंझारी थाना अंतर्गत भरभरिया के डुमकुडसाई टोला निवासी तुराम कोंडाकेल भरभरिया के दिउरी (पुजारी) की 35 वर्षीय पत्नी चंबारी कोंडाकैल का शव रविवार शाम को गांव से कुछ दूर शुरूसाई स्थित खेत से बरामद हुआ था. सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने आशंका जताई है कि अज्ञात अपराधियों द्वारा चंबारी कोंडाकैल की हत्या करने के बाद शुरूसाई स्थित खेत में फेंक दिया गया होगा. मृतका के शरीर पर जख्म के कई निशान पाए गए हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-case-registered-against-those-who-steal-electricity-in-sadar-and-mufassil-police-station/">चाईबासा

: बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सदर और मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज
इस संबंध में पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है. चंबारी के पति तुराम कोंडाकैल ने बताया कि उसकी पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. वह इधर-उधर भटकते रहती थी. शनिवार रात को तुराम काम के सिलसिले में भरभरिया में ही सो गए थे. रविवार की दोपहर उन्हें पत्नी की लाश शुरूसाई स्थित खेत में होने की सूचना मिली. उन्होंने घटनास्थल पर अपनी पत्नी की पहचान करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने रविवार शाम को घटनास्थल से लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही