Search

 
 
 

चाईबासा : बीएसपी ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : घंटा घर चाईबासा में बीएसपी के जिला अध्यक्ष जेम्स हेम्ब्रम की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक रविवार को संपन्न हुई. जिसमें आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया. बैठक में लोकसभा प्रभारी तुरी सुन्डी ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश कमेटी, रांची के निर्देश कै ध्यान में रखते हुए. बीएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश में प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत को मूर्त रूप देने के लिए झारखण्ड राज्य से भी संसद भेजने की दृष्टि से बीएसपी सभी कोल्हान प्रमंडल क्षेत्रों से चुनाव जीत सुनिश्चित के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा प्रभारी/ संसदीय प्रभारी का महत्वपूर्ण योगदान होगा. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-jharkhand-janadhikar-mahasabha-submitted-memorandum-to-cm-champai-soren/">लातेहार

: झारखंड जनाधिकार महासभा ने सीएम चंपाई सोरेन को सौंपा ज्ञापन
इसके लिए विधानसभा प्रत्याशी के साथ साथ संसद का चुनाव की तैयारी में मजबूती के साथ प्रत्याशी को उत्तरा जायेगा. इसके लिए सभी बूथ स्तर तक संदेश पहुंचाने की आवश्यकता है. बूथ स्तर पर बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं एवं शुभ चिंतकों को समाज का ऋणी समझने वाले- वोट वाले को नोट और बोट राजनीति में अन्दर को समझाने में कामयाब होने की जरूरत है. अभी से बूथ स्तर तक पहुंचने की जरूरत है. जिला सचिव शंकर देवगम एवं उपाध्यक्ष मानकी बानरा ने भी संबोधित किया. बैठक में जिला प्रभारी मा तुरी सुन्डी, वरिष्ठ नेता मा मेवालाल होनहगा, जिला अध्यक्ष जेम्स हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष मानकी बानरा, जिला सचिव शंकर देवगम, अंकुरा सवैया, सनातन सवैया, रामाय सिंकू, तुराम चातोम्बा एवं अन्य उपस्थित थे. अन्त में वरिष्ठ नेता मेवालाल होनहगा ने बैठक को संबोधित के साथ साथ उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए, समापन की घोषणा किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही