Search

 
 
 

चाईबासा : बीएसपी ने गांव की ओर चलो कार्यक्रम के तहत लगाया शिविर

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने गांव की ओर चलो कार्यक्रम के तहत शनिवार को सिम्बिया पंचायत के जोजोबासा में कार्यकर्ता शिविर का आयोजन किया. शिविर में बीएसपी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है. इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी तुरी सुन्डी उपस्थित थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए प्रशिक्षण दिया गया. बीएसपी ही एकमात्र ऐसी विचार वाली पार्टी है, जिसमें बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर, मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, साहेब कांशीराम के सपनों का भारत निर्माण करने के मकसद से संविधान में विशेष रूप से आदिवासियों को संरक्षित करने के लिए लिखा गया है, लेकिन दुर्भाग्यवश आदिवासी, बहुजन समाज के लोग आज भी अशिक्षित, असहाय, गरीबी में जीने के लिए मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें : चेक">https://lagatar.in/check-bounce-case-ameesha-patel-gave-five-checks-to-return-the-money-will-return-rs-2-crore-75-lakhs/">चेक

बाउंस केस: अमीषा पटेल ने पैसे वापस करने के लिए दिये पांच चेक, 2 करोड़, 75 लाख करेंगी वापस
आरक्षण के तहत सांसद और विधायक चुने जाते रहे हैं, लेकिन अपनी पार्टी के नहीं होने के कारण दूसरों की पार्टी में राजनीतिक बन्धुवा मजदूर का काम करते हैं और हमें धोखा ही दिया जाता है. इसलिए बीएसपी अपनी पार्टी के रूप में राष्ट्रीय पार्टी बन कर सामने है. हमारे महापुरुषों में बाबा साहेब आंबेडकर, वीर बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, फूले - पेरियर एवं अनेक सन्तों के विचारों को साकार करने का लक्ष्य पूरा करने के लिए बहुजन समाज पार्टी को ही देश एवं राज्य में सरकार बना कर सकती है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-agitator-sangharsh-morcha-imposed-economic-blockade-on-various-demands/">धनबाद

: आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर आर्थिक नाकेबंदी की
बहुजन समाज पार्टी का मुख्य उद्देश्य ही इस देश एवं राज्य में गैर बराबरी समाजिक एवं आर्थिक विषमता को समाप्त कर समतामूलक समाज का निर्माण से ही बहुजन समाज का तमाम क्षेत्रों में भागीदारी मिलेगी. जिला उपाध्यक्ष मानकी बानरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल दामु जोजो, दामा जोजो सुक्रुमुनी जोजो नानिका जोजो, मुक्ता कुई, साधो वोयपाई, मोरन सिंह वोयपाई, प्रताप सिंह कुश्तियां, गीता वोयपाई आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही