Chaibasa: मझगांव प्रखंड की आसनपाट पंचायत के उपमुखिया पद पर बुधराम सिंकू निर्वाचित हुए. उन्हें कुल 14 मतो में से 8 मत प्राप्त हुए. इससे पूर्व मझगांव प्रखंड के आसनपाठ पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को उप मुखिया का चुनाव किया गया. इस अवसर पर पहले प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जोसफ कन्डुलना ने नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधि, मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई. आसनपाठ पंचायत क्षेत्र के 14 वार्ड सदस्यों ने मतदान कर उप मुखिया का चयन किया. नवनिर्वाचित उप मुखिया बुधराम सिंकु को जोसेफ कंडुलना ने विजेता प्रमाण पत्र देकर उन्हें बधाई दी. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-bjp-called-the-arrest-of-anisha-sinha-a-political-action/">आदित्यपुर:
अनीशा सिन्हा की गिरफ्तारी को भाजपा ने बताया सियासी कार्रवाई
हाथियों को खदेड़ने के लिये रेंजर ने की बैठक [wpse_comments_template]
अनीशा सिन्हा की गिरफ्तारी को भाजपा ने बताया सियासी कार्रवाई
प्रखंड का सबसे आदर्श पंचायत बनाएंगे: लक्ष्मी पिंगुवा
वहीं नवनिर्वाचित मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि हम सभी पंचायत जनप्रतिनिधि एक सूत्र में बंध कर अपनी पंचायत को प्रखंड का सबसे आदर्श पंचायत बनाएंगे. हमारा एक ही मकसद है कि पंचायत का एक भी व्यक्ति उनके अधिकार से वंचित न हो. हम सभी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे, तभी हमारा पंचायत आत्मनिर्भर पंचायत बनेगा.पानी, सड़क, पेंशन पर काम होगा: मुखिया
उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम पंचायत के जिस टोला में पानी नहीं है वहां पानी पहुंचाया जाएगा, प्रत्येक टोला की सड़क को मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा, वंचित वृद्धों को पेंशन दिलवाने का कार्य किया जाएगा. मौके पर पंचायत सचिव महिंद्र गोप, सहित पंचायत के सभी 13 वार्ड सदस्य और सरकारी कर्मी उपस्थित थे इसे भी पढ़ें: चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-ranger-in-charge-held-a-meeting-to-drive-away-the-elephants/">चाकुलिया:हाथियों को खदेड़ने के लिये रेंजर ने की बैठक [wpse_comments_template]
Leave a Comment