Search

 
 
 

चाईबासा : बस स्टैंड के गड्ढों को बस ऑनर एसोसिएशन ने भरने का लिया निर्णय

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : बॉयलर स्टैंड में आदिवासी कल्याण बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक यहां बैठक हुई. बैठक में स्टैंड के विभिन्न मुद्दों पर सदस्यों के सामने प्रस्ताव रखा गया. इनमें स्टैंड में बने गड्ढों को भरने एवं आसपास फैली गंदगी को साफ करने पर सहमति बनी. दिवाली से पहले महिलाओं के लिए शौचालय का प्रबंध करने का एसोसिएशन ने निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-officials-should-reply-to-the-demand-letter-of-public-representatives-otherwise-action-will-be-taken-agriculture-minister/">चाईबासा

: पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों की मांग पत्र का जवाब लिखित दें, अन्यथा होगी कार्रवाई : कृषि मंत्री

अकेले में किसी भी समिति को चंदा देने पर लगी रोक

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि पर्व-त्यौहार में जो बस मालिकों से लिया जाने वाला चंदा अब एक मुश्त में वहन किया जाएगा. अकेले में कोई भी वाहन मालिक किसी भी समिति को किसी तरह का चंदा नहीं देगा. मौके पर उपाध्यक्ष मंगल सिंह, सचिव मिथिलेश कुमार दास, कोषाध्यक्ष मार्शल बारी के अलावा शिवा यादव, बहादुर सिंह मुंडा, पुरुषोत्तम नायक, अभिषेक कुमार, दास राजू, कश्यप मंकी, बिरौली रघुनाथ चौधरी, बिरौली मोहम्मद तजमुल, मुखिया हंसदा, सुजीत लागोरी, दीपू सुरेन, शेखर कुमार दास, अशोक कुमार दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kandra-police-organized-a-tribute-meeting-on-the-memorial-day/">आदित्यपुर

: कांड्रा पुलिस ने संस्मरण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही