Search

चाईबासा : बंदी के दूसरे दिन नहीं चल रहीं बसें, खुली हैं दुकानें, यात्री परेशान

Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : स्थानीय नीति के विरोध में बंद समर्थकों द्वारा बुलाए गए दो दिवसीय बंद का रविवार को असर देखने को मिल रहा है. सुबह 6:00 बजे तक बाहर से बसें आईं. अब यहां से कोई गाड़ी बाहर नहीं निकल पा रही है. सभी गाड़ियां बस स्टैंड में खड़ी हैं. इसका नतीजा यह है कि ग्रामीण क्षेत्र या उड़ीसा के तरफ जाने वाले यात्री यहीं पर आकर फंस गए हैं. दो दिवसीय बंदी के बाद भी बस स्टैंड के पास की अधिकांश दुकानें खुली हुई हैं. लेकिन गाड़ियों के नहीं चलने से बाहर से आने वाले यात्री खासे परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/second-day-of-jharkhand-bandh-protesters-blocked-ranchi-patna-highway-long-queues-of-vehicles/">झारखंड

बंद का दूसरा दिन : प्रदर्शनकारियों ने रांची-पटना हाईवे किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
इसका प्रभाव यात्रियों को ढोने वाली ई-रिक्शा पर भी पड़ रहा है. अधिकांश ई-रिक्शा वहीं पर यात्रियों के इंतजार में खड़े हैं, पर किसी को कोई सवारी नहीं मिल रही है. आज पूरे दिन यही स्थिति बनी रहेगी. यहां तक कि चक्रधरपुर जाने के लिए भी लोगों को छोटी गाड़ियों का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि मझगांव या बेनीसागर, नोवामुंडी, किरीबुरू की ओर जाने वाली कोई भी गाड़ी अभी तक नहीं खुली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//