Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के कॉमर्स एवं बिजनेस मैनेजमेंट विभाग में बिजनेस एक्सपो का आयोजन

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉमर्स एवं बिजनेस मैनेजमेंट विभाग में शुक्रवार को बिजनेस एक्सपो का आयोजन किया गया था. कॉमर्स विभाग द्वारा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को नए व्यावसायिक दृष्टिकोण की तरफ व्यावहारिक तौर पर तैयार करना है, ताकि पढ़ाई के बाद वे एक अच्छे व्यवसायी के तौर पर समाज में अपनी पहचान बना सकें. एक्सपो का उद्घाटन कॉमर्स विभाग के डीन डॉक्टर विजय कुमार मिश्रा ने किया था. इसमें एम कॉम के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक बेहतरीन बिजनेस मॉडल पेश किये. इसे भी पढ़ें : मिशन">https://lagatar.in/mission-admission-for-10500-seats-the-fate-of-the-students-will-be-decided-on-saturday-40-schools-will-release-the-list/">मिशन

एडमिशन : 10500 सीट के लिए नौनिहालों के भाग्य का फैसला शनिवार को, 40 स्कूल जारी करेंगे सूची
इसमें आकर्षण का मुख्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में किए जाने वाले कुटीर उद्योग, डिजिटल पेमेंट, मॉडर्न फार्मिंग और हस्तशिल्प थे. इस मौके पर यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट के एचओडी डॉ संजीव कुमार सिंह, प्रोफेसर कुमारी भवानी मुदी, प्रोफेसर पूजा कुमारी, प्रोफेसर किशन कुमार शर्मा और भारी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही