Search

 
 
 

चाईबासा : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, 12 होटलों व दुकानों पर नप की टीम का छापा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : नगर परिषद ने आज शुक्रवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. इस अभियान में शहर के करीब एक दर्जन होटलों व बड़ी दुकानों पर छापामारी की गई. टीम ने एक चर्चित मिठाई की दुकान से सिंगल यूज प्लास्टिक की खेप पकड़ी. उसे दुबारा सिंग्ल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की चेतावनी दी गई. इस अभियान में 12 केजी प्लास्टिक उत्पाद जब्त किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-surajmal-jain-dav-public-school-hoisted-the-flag-in-cbse-12th-board-examination/">चाईबासा

: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल ने फहराया परचम
[caption id="attachment_365625" align="aligncenter" width="482"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-plastic-2.jpeg"

alt="" width="482" height="348" /> एक होटल में संचालिका से बात करते नगर परिषद के अधिकारी[/caption]

दुबारा सिंगल यूज प्लास्टिक मिला तो लाइसेंस कैंसिल होगा: नगर प्रबंधक

नगर प्रबंधक ज्योति पुंज ने सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया. उन्‍होंने चेतावनी भी दी कि यदि दुबारा कोई भी इसका प्रयोग करते पकड़ा जाता है तो उस दुकान का लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा तथा इसकी पूरी रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण विभाग को दे दी जाएगी. जिससे किसी भी प्रकार के क्लियरेंस मिलने में दुकानदारों को समस्या होगी. टीम में नगर प्रबंधक ज्योति पुंज, फ़ील्ड सुपरवाइजर गणेश, फराहान, गोविंद राकेश एवं प्रवीण शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-undergraduate-postgraduate-and-pg-diploma-examination-started-in-ignou-center-of-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज के इग्नू सेंटर में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा की परीक्षा शुरू
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही