Search

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण : सुरेश सवैयां

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में सात वर्ष बाद पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2022 दिसंबर में आयोजित हुई थी. अब राजभवन के आदेश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से इसे रद्द कर दिया है. यह समस्त सम्मिलित अभ्यर्थियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. इस विषय को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के तमाम छात्र संगठनों में रोष है. कोल्हान विश्वविद्यालय की दूसरी पीएचडी परीक्षा रद्द होने के बाद अब सम्मिलित पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग उठ रही है. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजभवन इस मामले में स्पष्ट जवाब मांग रहा है कि आखिर किस परिस्थिति में परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी आईक्यू एसी को दी गई थी. समानांतर परीक्षा लेने की अनुमति किसने दी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-inauguration-of-praveen-seva-sansthans-pandal-demonstration-of-chhau-dance-by-mahishasura-mardini/">आदित्यपुर

: प्रवीण सेवा संस्थान के पंडाल का उद्घाटन, छऊ नृत्य की महिषासुर मर्दिनी का प्रदर्शन

दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग 

भूतपूर्व छात्र नेता सह युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश सवैयां ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा रद्द होने के संबंध में कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रशासन के पदाधिकारी के नकारात्मक मानसिक स्थिति को दर्शाता है. पदाधिकारी चाहते हैं कि यहां के कोल्हान के विद्यार्थी शोध करके अपना करियर नहीं बनाएं. उन्होंने कहा कि राज्यपाल से जल्द इस संबंध में दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp