Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पालतू कुत्तों के बीच बढ़ रही है केनाईन पार्भो वायरल इंफेक्शन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा शहरी क्षेत्र में कुत्तों को पालने वाले लोगों के अधिकांश कुत्ते केनाईन पार्भो वायरल इंफेक्शन से पीड़ित पाये जा रहे हैं. प्रतिदिन पशुपालन विभाग में अपने-अपने कुत्तों के ट्रीटमेंट के लिए लोगों का आना जारी है. विभाग में दिखाने के लिए प्रतिदिन 5 से 10 कुत्ते ट्रीटमेंट के लिए लाये जा रहे हैं. पशुपालन विभाग के चिकित्सक डॉ. योगेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 5 से 10 कुत्तों को जांच के लिए लाया जा रहा है. [caption id="attachment_570713" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chaibasa-Dog-Treatment-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इलाज से पहले कुत्ता का वजन करता युवक.[/caption] इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-young-mans-health-worsened-after-drinking-poisonous-bone-condition-critical/">मनोहरपुर

: जहरीली हड़िया पीने से युवक की तबियत बिगड़ी, हालत गंभीर

कुत्ते के आंत, हृदय और ब्रेन को प्रभावित कर रहा है इंफेक्शन

उन्होंने बताया कि यह बीमारी जानलेवा है. इससे कुत्तों को खुन की उल्टी होती है तथा उनके शरीर का तापमान उच्च रहता है. उन्होंने बताया कि इस वायरस के कारण कुत्ते के आंत, हृदय और ब्रेन ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में उनके मरने का भी खतरा ज्यादा रहता है. इससे बचाव का एक मात्र उपाय है उनका प्रतिवर्ष नियमित टीकाकरण कराना. इससे इस बीमारी से ग्रसित होने की संभावना कम होती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही