Shambhu Kumar
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदापी के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
बताया जाता है कि परिवार के सदस्य कार से छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे थे. इसी दौरान कुदापी डाउन के समीप उनकी कार की सामने से आ रहे एक ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.
इसे भी पढ़ें
पुलिस ने घायस दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. इधर पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही, मृतकों व घायलों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.
पुलिस दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है. हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी. इस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है.

