Search

 
 
 

चाईबासा : न्यू कॉलोनी नीमडीह में गिरने से बढ़ई मिस्त्री की मौत

 
Chaibasa : सदर थाना अंतर्गत न्यू कॉलोनी नीमडीह स्थित विजय कुमार गुप्ता घर के पास गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटर्कहातु (महुलसाई) निवासी दुर्गाचरण जामदा उर्फ फंट्स (48) के रूप में पहचान की गई है. लोगों ने बताया कि गिरने से दुर्गाचरण की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं पुलिस पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और शव का पंचानामा किया. इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. लोगों ने बताया कि सुबह तक घर से निकला था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-nomination-will-be-done-for-state-jhasa-elections-from-june-16-2/">रांची

: सुगंधित जल से स्नान व श्रृंगार के बाद एकांतवास में गये भगवान जगन्नाथ, 1 जुलाई को रथयात्रा
मृतक का न्यू कॉलोनी नीमडीह निवासी विजय कुमार गुप्ता के बेटे विपुल कुमार गुप्ता के साथ दोस्ती था. मृतक बढ़ई मिस्त्री था. मृतक के परिजन ने आरोप लगाया है कि वह विपुल कुमार गुप्ता की छत से गिरा है. लोगों ने जब पास के घर में लगे सीसीटीवी की जांच की तो फुटेज में जमीन पर गिरते दिख रहा है. परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच गंभीरतापूर्वक करने की मांग की है. इधर, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में लग गई है. यह घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही