Search

 
 
 

चाईबासा : बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सदर और मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग ने छापामारी अभियान चलाकर 25 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है. इनमें नौ लोग सदर थाना क्षेत्र और 16 लोग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शामिल हैं. मुफस्सिल थाना में कनीय अभियंता अजय हंस और सदर थाना में सहायक विद्युत अभियंता गौतम सागर राणा द्वारा मामला दर्ज कराया गया है. सदर थाना क्षेत्र में मंगलाहाट, गाड़ी खाना और गांधी टोला के उपभोक्ता शामिल हैं. जिसमें रवि करवा, मनजीत करवा, अजय करवा, आकाश करवा, मदन करवा, इंद्रजीत करवा, विशाल कुमार, कुला मोहन और राज करवा शामिल है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-basic-mantra-given-regarding-mission-2024-in-the-bjp-mandal-working-committee-meeting/">चांडिल

: भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2024 को लेकर दिए गए मूल मंत्र

टोका लगाकर बिजली चोरी करते पाया

जबकि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाइहातु, बड़ाचीरू के चमरु बानरा, मुन्ना बानरा, प्रधान बानरा, गुलशन बानरा, दुकिलिया बानरा, रविंद्र तियु, कांडे तियु, बोलो गोप, शंकर हाइबुरु, पतरास तियु, गोपाल तियु, मिचराय तियु, अर्जुन तियु, कादेराम तियु, नरेंद्र तियु और मनोज तियु शामिल है. सभी को बिजली विभाग ने अपने-अपने घरों में टोका लगाकर बिजली चोरी करते पाया गया है. सभी ने विद्युत विभाग को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही