Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टोंटो प्रखंड के 36 ग्रामीणों के मोतियाबिंद का होगा ऑपरेशन

Chaibasa( Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो प्रखंड के टोन्टो पंचायत के दो गांव के 36 ग्रामीणों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन सदर अस्पताल स्थित आई ओपीडी में किया जाएगा. अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है. मरीजों को लेकर पंचायत के मुखिया दीपिका लागुरी स्वयं इन मरीजों को अस्पताल लेकर आई और आज इनका ऑपरेशन शुरू होगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-chief-ministers-johar-yatra-is-unjustified-and-misleading-public-money-is-being-wasted/">आदित्यपुर

: औचित्यहीन और भ्रामक है मुख्यमंत्री की जोहार यात्रा, जनता के पैसे की हो रही है बर्बादी – मंच

3 दिन पूर्व लगाया गया था यहां पर कैंप 

उल्लेखनीय है कि इन मरीजों के चयन के लिए पंचायत के मुखिया ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर पंचायत के गांव लिसीमोती में कैंप लगाने का अनुरोध किया था. उनके अनुरोध पर 3 दिन पूर्व वहां पर कैंप लगाया गया जिसमें स्कूली बच्चों के साथ गांव के बड़े बुजुर्गों के आंख की जांच की गई थी और इस जांच में 36 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए थे. सभी को प्राथमिक उपचार करने के उपरांत आज उन्हें सदर अस्पताल लाया गया है जहां पर उनके आंख का ऑपरेशन किया जाएगा. मुखिया ने बताया कि यहां पर कैंप करवा कर इन मरीजों को चिन्हित किया गया और आज इन्हें अस्पताल में लाया गया है. इस तरह के और भी कैंप करवाया जाएगा ताकि छूटे हुए गांव के लोगों को चिन्हित कर उनकी भी आंख का ऑपरेशन करवाया जाए. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-contractors-should-not-exploit-laborers-by-taking-tenders-at-low-rates-jhamyu/">किरीबुरू

: कम दर पर टेंडर लेकर मजदूरों का शोषण नहीं करे ठेकेदार – झामयू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही