Search

 
 
 

चाईबासा : रोमन कैथोलिक चर्च में पल्ली संचालन के लिए कैथोलिक सभा पुर्नगठित

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : रोमन कैथोलिक चर्च में पल्ली का संचालन के लिए कैथोलिक सभा का पुनर्गठन किया गया. इसमें अगले तीन वर्षों के लिए आशीष बिरूआ को निर्विरोध दुबारा अध्यक्ष चुना गया. जबकि रॉबर्ट सावैयां को उपाध्यक्ष बनाया गया. अमातुस तोपनो को सचिव व फिलिप तोपनो को उपसचिव बनाया गया. कोषाध्यक्ष के रूप में संजीव कुमार बलमुचू को दुबारा जिम्मेदारी दी गई और जेम्स गागराई को उप-कोषाध्यक्ष बनाया गया. चुनाव के दौरान चाईबासा पल्ली अंतर्गत दस इकाइयों की ओर से उम्मीदवारों का नाम का प्रस्ताव रखा गया. चुनाव में कुल 166 कैथोलिक परिवारों के सदस्यों ने भाग लिया. मालूम हो कि कैथोलिक सभा पल्ली के कार्यक्रमों का संचालन एवं पल्ली अंतर्गत विभिन्न कार्यों का क्रियान्वयन एवं देखरेख में सहयोग प्रदान करती है. चुनाव कार्य विधिवत किशोर तामसोय, रोयलेन तोपनो, इलिसबा डुंगडुंग, सुनीता हेम्ब्रम, विक्टर सुरीन, सिबिरिया डुंगडुंग, फिलिप तोपनो और अमातुस तोपनो के मार्गदर्शन व देख-रेख सम्पन्न हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-adivasi-ho-samaj-put-up-a-board-at-the-traditional-place-of-worship/">जमशेदपुर

: आदिवासी हो समाज ने पारंपरिक पूजा स्थल पर लगाया बोर्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही