Search

चाईबासा : माताओं की संरक्षिका संत मोनिका की मनाई गई जयंती

Chaibasa( Ramendra kumar sinha) : जेवियर कैथोलिक चर्च में संत मोनिका दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर प्रार्थना सभा के मुख्य अनुष्ठादाता फादर नीलम संजीव केरकेट्टा ने अपने संदेश में कहा कि संत मोनिका अपनी प्रार्थना के बल पर क्रोध और बुराई के आगोश में जी रहे उनके पति,सास और पुत्र अगस्टिन के जीवन में उजाला लाई. फादर नीलम संजीव ने कहा कि सच्चे हृदय से प्रार्थना करने का अच्छा फल आवश्यक मिलता है. संत मोनिका को अपने पति और सास दुश्चरित्र को मानव कल्याण में बदलने में अठारह वर्ष लगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-market-is-full-of-colorful-rakhis-on-august-31-sisters-will-tie-rakhi-on-the-wrist-of-brothers/">जमशेदपुर

: रंग-बिरंगी राखियों से पटा बाजार, 31 अगस्त को बहने भाइयों की कलाई पर बांधेंगी की राखी

पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया

प्रार्थना सभा के बाद कैथोलिक सभा की ओर से जेम्स गागराई और एक प्रतिनिधि दिलीप खलखों ने माताओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर पल्ली पुरोहित फादर निकोलस केरकेट्टा, सहायक पुरोहित फादर अगस्टिन कुल्लू,फादर जॉन पूर्ति, कैथोलिक सभा के अध्यक्ष आशीष बिरूआ, किशोर तामसोय, वाल्टर बारला, सिस्टर ज्योत्स्ना, सिस्टर नीली, सिस्टर बलमदीना, सिस्टर नीलिमा, ब्रदर अनिल समेत काफी संख्या में कैथोलिक परिवार के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-car-collided-with-standing-dumper-one-injured/">चांडिल

: खड़े डंफर से टकराई कार, एक घायल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//