Search

 
 
 

चाईबासा : जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का 99 वां प्रकोष्टोत्सव मना

 
Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : स्थानीय शंभू मंदिर में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का 99 वां प्रकोटोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  रुद्राभिषेक कार्यक्रम को पांच पंडित, पंडित प्रमोद मिश्रा, पौसैता आश्रम से आए पंडित प्रमोद महाराज,  निरंजन शर्मा, राजकुमार उर्फ बुल्टी तथा श्री चंद्र मिश्र इस कार्यक्रम को संपन्न कराया.

ब्राह्मणों को किया गया वस्त्र दान

पूजा के दौरान सभी ब्राह्मणों के लिए वस्त्र भी दान किया गया. इस मौके पर शिष्यों के रूप में मुख्य रूप से सुरेश पोद्दार महेश खत्री जयदीप गुप्ता कमल राठौर पांचू यादव तथा सुरेश चौमाल अनेक लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मंगलवार को स्थानीय रुंगटा मैरिज हाउस में गुरुजी के चरण पादुका वंदना की पूजा की जाएगी उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही