Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल एंड जूनियर कॉलेज का शत प्रतिशत परिणाम

Chaibasa (Sukesh kumar) : सीआईएससीई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित किया गया. संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल एण्ड जूनियर कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योत्सना, उपप्रचार्या सिस्टर एलिंडा, सिस्टर शैली और सिस्टर सोनिया तथा शिक्षकगण सभी के कुशल संरक्षण में प्रत्येक विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहा. इंटरमीडियट (बारहवीं) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. क्रिस्टीना तामसोय ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, यशु सिंह ने 91.25 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान पर तथा मो डी शादमान ने 83.25 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है. इस प्रकार विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन इस बार भी बेहतर रहा. वाणिज्य (कामर्स) विभाग में शुभम झा 86.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे, अनुराग बाजपेई 83.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा प्रियांशु कुमार प्रसाद 82.5 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-review-meeting-of-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-jharkhand-pradesh-on-19th-in-west-singhbhum/">चाईबासा

: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश की समीक्षा बैठक 19 को पश्चिमी सिंहभूम में

दसवीं में पलक कश्यप रही प्रथम

हाईस्कूल (दसवीं) की परीक्षा का परिणाम भी अच्छा रहा. पलक कश्यप 97.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, दृष्टि पोद्दार 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान तथा क्रिस्टीना तामसोय 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है. इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम बहुत ही अच्छा रहा. सभी सफल विद्यार्थियों को जेवियर परिवार की ओर से हार्दिक बधाई दी गई. परिणाम बेहतर होने पर सभी विद्यार्थियों द्वारा बताया गया कि अपने परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही परिणाम बेहतर हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही