Search

चाईबासा : बड़ा लगिया में सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : युवा मैत्री केंद्र द्वारा खूंटपानी प्रखंड के दोपाई पंचायत के बड़ा लगिया सेंटर पर शुक्रवार को सी3 की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र की मानकी विजय सिंह जामुदा ने की. इसमें सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के सहयोग से बाल विवाह एवं मानव तस्करी पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की गई. प्रखंड के समन्वयक तारा दास ने मुख्य रूप से बाल विवाह, पलायन, मानव तस्करी को कैसे रोका जाए इस पर युवा मैत्री केंद्र की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-the-mla-himself-started-the-filariasis-free-campaign-by-taking-medicine/">चक्रधरपुर

: विधायक ने खुद दवा खाकर फाइलेरिया मुक्त अभियान का किया शुभारंभ

लड़कियों की शादी 18 वर्ष के बाद करना जरूरी

मौके पर सेंटर फॉर कैटालाइजिंग कलस्टर के समन्वयक अशोक मुंडारी ने कहां कि 18 वर्ष की उम्र होने पर लड़कियों का शारीरिक और मानसिक विकास हो जाता है. कम उम्र में शादी होने से बच्चियों का शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पाता और बच्चे के जन्म के वक्त जच्चा-बच्चा दोनों की ही खून की कमी के कारण मृत्यु हो जाती है. या फिर बच्चे के जन्म होने के बाद दोनों ही कुपोषण के शिकार हो जाते हैं. इसलिए लड़कियों की शादी 18 वर्ष के बाद ही करना चाहिए. ग्राम सभा में युवा मैत्री केंद्र के काउंसलर किशन बोयपाई, उषा हेंब्रोम, सेविका रानी माई जामुदा, कृष्णा तांती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp