Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कई गांवों में सेंटर फॉर केटेलाइजिंग चेंज ने की ग्रामसभा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा प्रखंड के ग्राम बुरुजल, गितिलपी, खप्परसाई, घाघरी में सेंटर फॉर केटेलाइजिंग चेंज के सहयोग से मंगलवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा में बाल विवाह, मानव तस्करी, डायन प्रथा तथा स्कूल ड्रॉप आउट जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई. ग्रामसभा के आयोजन में ग्रामीण किशोर-किशोरियों की भूमिका अहम थी. ग्रामीण मुंडा की अध्यक्षता में ग्रामसभा का संचालन किया गया. कार्यक्रम का संचालन गांव के पियर एजुकेटर ने किया. उसके बाद सी थ्री के प्रतिनिधि ने कहा कि किशोर-किशोरियों के लिए बाल एवं महिला समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के कंवर्जन्स मॉडल के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में सी थ्री कार्य कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhoomi-pujan-of-the-puja-pandal-of-adarsh-society-pradhan-tola-in-baghbeda-baroda-ghat/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा बड़ौदा घाट में आदर्श सोसाइटी प्रधान टोला के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

सुकन्या योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का बताया लाभ

स्वास्थ्य, पोषण, जीवन कौशल, शिक्षा के अधिकार, लिंग भेद, मानव तस्करी की जानकारी समूह बैठक के माध्यम से दी जाती है. तत्पश्चात उपरोक्त विषयों से संबंधित एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन गांव के ही किशोर किशोरी समूह के द्वारा किया गया. ताकि सभी ग्रामीण बाल विवाह, मानव तस्करी, स्कूल ड्रॉपआउट तथा डायन विद्या जैसे संवेदनशील मुद्दों को नाटक के माध्यम से समझ सकें. तत्पश्चात सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं और प्रवाधानों पर विस्तृत जानकारी दी गई. ग्राम सभा के दौरान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी आंगनवाड़ी सेविका ने दी. सहिया ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से दी जाने वाली जननी सुरक्षा योजना की जानकारी दी. किशोर किशोरियों के लिए विशेष तौर पर आयरन फोलिक एसिड, कृमि नाशक गोली, सेनेटरी पैड का वितरण किये जाने के बारे बताया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-investor-meet-of-dhanbad-municipal-corporation-on-20th-for-investment-in-ranchi-smart-city/">धनबाद

: रांची स्मार्ट सिटी में निवेश के लिए 20 को धनबाद नगर निगम का इन्वेस्टर मीट

किशोर-किशोरियों से संबंधित समस्याओं का समाधान मिलकर ढूंढना होगा

सी थ्री के प्रतिनिधि ने किशोर किशोरियों से संबंधित मुद्दों एवं समस्त समस्याओं का समाधान किसी एक की बस की बात नहीं इसके लिए समाज के हर परिवार के हर सदस्य को मिलकर समाधान ढूंढना होगा. ग्रामसभा समापन के पूर्व अध्यक्ष सह मुंडाओं ने आश्वासन दिया कि आने वाली प्रत्येक ग्रामसभा में किशोर-किशोरी से संबंधित मुद्दों को अपने एजेंडा में जरूर शामिल करूंगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण महिला, पुरुष, किशोर-किशोरी सेविका, सहीया एवं सी थ्री के प्रतिनिधि काजल कुमारी, दलगोविंद तांती, सुप्रभादेवी, लक्ष्मी, उषा, जय किशन, गोनो शामिल हुए. [wpse_comments_template] -------------

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही