Search

 
 
 

चाईबासा : बाल विवाह पर सेंटर फॉर कैटालाईजिंग की कार्यशाला आयोजित

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : तकनीकी संस्था सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के तत्वाधान में एसपी आवास के सामने आसरा भवन में सीईएसएम कार्यक्रम के अंतर्गत मीडियाकर्मियों का बाल विवाह जैसे मुद्दों पर उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक के रूप में सेंटर पर फर्टिलाइजिंग चेंज के राष्ट्रीय कार्यालय के अधिकारी मोहम्मद जियाउद्दीन एवं कार्यक्रम पदाधिकारी अविनाश कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-remembrance-day-celebrated-at-police-center-martyrs-family-honored/">सरायकेला

: पुलिस केंद्र में मनाया गया संस्मरण दिवस, शहीद के परिजन सम्मानित

विभिन्न मीडिया कर्मी हुए शामिल 

मीडिया कर्मियों का उन्मुखीकरण के दौरान बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दों एवं उनसे अपेक्षित भूमिका संबंधी विषय पर चर्चा की गई. मीडियाकर्मियों से अपेक्षित भूमिका संबंधी बातों के दौरान मोहम्मद जियाउद्दीन ने कहा कि बाल विवाह, किशोरों का भाग कर शादी करना, लिंग आधारित हिंसा आदि मुद्दों के बारे में संवेदनशील रिपोर्टिंग कर वे समाज में जागरूकता लाने में मददगार साबित हो सकते है. उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया कर्मी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-officials-should-reply-to-the-demand-letter-of-public-representatives-otherwise-action-will-be-taken-agriculture-minister/">चाईबासा

: पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों की मांग पत्र का जवाब लिखित दें, अन्यथा होगी कार्रवाई : कृषि मंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही