Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : केंद्र सरकार जेपीसी का गठन कर अडानी मामले की जांच कराएं – कांग्रेस

Chaibasa (Sukesh Kumar) : प्रदेश कांग्रेस कमिटी निर्देशित जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम चाईबासा शहर के ऐतिहासिक मंगला हाट में नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया. पिछले दिनों केंद्र के मोदी सरकार द्वारा अपने मित्रों खासकर अडानी के काले कारनामों को छुपाने के लिए लगातार मोदी सरकार के द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास किया जा रहा है. वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सदन में राहुल गांधी द्वारा यह पूछा गया कि अडानी की कंपनी में 20,000 करोड़ रुपया किसका है. सदन में सवाल पूछने पर 2019 में सूरत के कोर्ट में दर्ज मानहानि मामले में 2 वर्ष का सजा दिलाने एवं दूसरे ही दिन राहुल गांधी का आवास भी खाली करने का आदेश मिल गया. हालांकि कोर्ट ने एक महीना का समय अपील दाखिल करने के लिए दिया हुआ था. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-10-day-folk-dance-workshop-will-be-organized-poster-released/">हजारीबाग

: 10 दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला का होगा आयोजन, पोस्टर का हुआ विमोचन

भ्रष्टाचार के कारण बढ़ रही है महंगाई

मालूम हो कि केन्द्र में जब से मोदी सरकार आई है तब से नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी जैसे 50 की संख्या में बैंक का लोन डूबा कर देश छोड़कर जा चुके हैं. करीब ढाई हजार लोग 15 खरब रुपया बैंकों का डूबा चुके हैं जो कि आमजन और गरीबों तथा टैक्सपेयर का पैसा बैंकों में जमा है. ऐसी भ्रष्टाचार के कारण महंगाई बढ़ रही है. साथ ही युवाओं को रोजगार से भी हाथ धोना पड़ रहा है. जब केंद्र सरकार से सवाल पूछा जाता है तो विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए हमेशा आगे बढ़कर बलिदान दिया है और इसकी रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित है. कांग्रेस पार्टी ये मांग करती है कि केंद्र सरकार जेपीसी का गठन कर अडानी मामले की जांच कराएं. इसे भी पढ़ें : तिसरी">https://lagatar.in/tisri-emphasis-on-removal-of-evils-in-turi-samaj-meeting/">तिसरी

: तुरी समाज के मिलन समारोह में कुरीतियों को दूर करने पर ज़ोर

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, देवेंद्र नाथ चंपिया, विधान सभा प्रभारी काल्टू चक्रवर्ती, नितिमा बारी बोदरा, राज कुमार रजक, जितेंद्र नाथ ओझा, त्रिशानु राय, मोहम्मद सलीम, प्रीतम बंकिरा, राकेश सिंह, डॉक्टर नन्दलाल, रंजीत यादव, दिकु सवैया, सुरेश सवैया, बालेमा कुई, जांहवी कुदादा, ललित कर्ण, मोहन सिंह हेंब्रोम, सन्नी संदीप देवगम, डॉ. क्रान्ति प्रकाश, काजल गोराई, रवि कच्छप, शरीफ आलम, गणेश कोड़ा, नन्द गोपाल दास, सुभाष राम तुरी, राहुल कुमार दास, बबलू दास, लड्डू यादव, दीपक सोनकर आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन मोटाई सुन्डी ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही