Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी को प्लास्टिक फ्री लाइब्रेरी बना दिया गया है. अब विद्यार्थी प्लास्टिक के साथ सेंट्रल लाइब्रेरी में प्रवेश नहीं कर सकते हैं. वैसे विद्यार्थी पर कार्रवाई की जाएगी जो प्लास्टिक लेकर या प्लास्टिक से भरा कोई भी सामान लेकर लाइब्रेरी में प्रवेश करेंगे. प्लास्टिक फ्री लाइब्रेरी बनाने को लेकर विश्वविद्यालय ने आदेश जारी कर लाइब्रेरी इंचार्ज को दे दिया है. साथ ही विश्वविद्यालय ने कहा कि प्लास्टिक से भरा कोई भी थैला लाइब्रेरी के अंदर प्रवेश नहीं होना चाहिए अन्यथा संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-desi-katta-was-given-by-subhash-pramanik-to-kill-akash-gop/">आदित्यपुर
: आकाश गोप को मारने के लिए देसी कट्टा सुभाष प्रमाणिक ने दिया था
: आकाश गोप को मारने के लिए देसी कट्टा सुभाष प्रमाणिक ने दिया था
Leave a Comment