Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में चाईबासा व बालिका वर्ग में चक्रधरपुर बना विजेता

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में खेले गये मैच में बालक वर्ग अंडर 15 में चाईबासा ने टोंटो प्रखंड को 3-1 से हराकर विजेता बना. दूसरे मैच में चक्रधरपुर महिला फुटबॉल टीम ने खूंटपानी प्रखंड को हराकर खिताब जीता. बतौर मुख्य अतिथि सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के लीग संचालन समिति के अर्जुन बानरा व कुलचंद्र कुजूर उपस्थित हुए. उन्होंने विजेता, उपविजेता व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गोलकीपर, बेस्ट स्कोरर, बेस्ट डिफेंडर, खिलाड़ी को पुरस्कृत किया. अर्जुन बानरा ने टाटा स्टील फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभा को उचित मंच देने का प्रयास सराहनीय है.

इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-school-of-commerce-and-management-organized-interactive-session-on-union-budget-2023/">आदित्यपुर

: स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने केंद्रीय बजट 2023 पर इंटरेक्टिव सत्र का किया आयोजन

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही