Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 18वीं कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में चाईबासा ओवरऑल चैम्पियन

Chaibasa : 18वीं कोल्हान क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में चाईबासा जिला बल की टीम ओवरऑल चोम्पियन बनी. कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अजय लिंडा ने टीम को ओवरऑल चैम्पियन का खिताब प्रदान किया. इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारा रूटीन वर्क नहीं है, पर नीहित उद्देश्य की पूर्ति के लिये हम इसे पूरा करते हैं. इससे जवानों का मानसिक, शारीरिक और अनुशासन सहित अन्य स्तरों पर काफी सशक्त रहते हैं. यह सब हम सभी को खेलकूद से ही मिलता है जो हम सभी के लिये जरूरी है. उन्होंने कहा कि इस तनाव भरी जिन्दगी में लोग विचलित हो जाते हैं और खेलकूद मानसिक विचलन की स्थिति से हम सभी को ठीक रखता है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि आप सभी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है. इससे पूर्व इस तीन दिवसीय खेल का विधिवत समापन हुआ. समापन के मौके पर आतिशबाजी की गई. मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, जमशेदपुर के सिटी एसपी के विजय शंकर सहित एसडीपीओ चाईबासा सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारी व महिला और पुरुष जवान उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Chaibasa-DIG-KHEL-2-350x350.jpg"

alt="" width="350" height="350" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-meeting-of-health-workers-in-chc-premises/">चाकुलिया

: सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हुई बैठक

बॉक्सिंग में चाईबासा की टीम बनी विजेता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Chaibasa-DIG-KHEL-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> 18वीं कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में चाईबासा की टीम ओवर ऑल चौम्पियन बनी. बॉक्सिंग में चाईबासा की टीम विजेता और जमशेदपुर की टीम उप विजेता बनी. तीरंदाजी में चाईबासा विजेता और उप विजेता जमशेदपुर बनी. एथलेटिक्स में चाईबासा की टीम विजेता और जमशेदपुर उप विजेता बनी. बेस्ट एथलीट सरायकेला के हवलदार बामिया सिंकू बने. बेस्ट महिला एथलीट जमशेदपुर की कविता जेना बनी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही