Search

चाईबासा : चीन में दौड़ेगी चाईबासा की बसंती, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयनित

Chaibasa (Sukesh kumar) कुमारडुंगी प्रखंड की एथलीट बसंती कुमारी का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन हुआ है. पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स संघ के सचिव सह कोच अजय कुमार नायक ने बताया कि बसंती कुमारी का चयन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 10 हजार मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुई है. एथलेटिक्स खेल में पश्चिमी सिंहभूम जिला की पहली खिलाड़ी है, जो वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेगी. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/mahajutan-of-opposition-leaders-in-patna-today-the-exercise-of-uniting-and-challenging-the-bjp/">पटना

में विपक्षी नेताओं का महाजुटान आज, एकजुट होकर भाजपा को चुनौती देने की कवायद
यह चाईबासा जिला के लिए गर्व की बात है. बसंती के चयन पर पश्चिम सिंहभूम एथलेटिक्स संघ के मुख्य संरक्षक मंत्री जोबा माझी, उपायुक्त अनन्य मित्तल, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, संघ के संरक्षक मुकुंद रूंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष केशव चंद्र मिश्रा, नीरज संदवार, सचिव अजय कुमार नायक, संयुक्त सचिव अर्जुन, बिजय बानरा, कश्मीर, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, सह सचिव ओंकार, सुमित, लखींद्र आदि खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp