Search

 
 
 

चाईबासा : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमी फाईनल में पहुंची चाईबासा की टीम

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : 61वें सुब्रतो कप फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाईनल में चाईबासा की टीम ने त्रिपुरा की टीम को 1-0 से हरा कर सेमी फाईनल मे प्रवेश किया. दिल्ली स्थित अंबेडकर स्टेडियम में रविवार को आयोजित इस टूर्नामेंट में सेमी फाईनल में प्रवेश हेतु आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण विद्यालय जिला स्कूल की टीम का मुकाबला त्रिपुरा स्पोर्ट्स स्कूल से हुआ. इस मुकाबले में आवासीय प्रशिक्षण विद्यालय जिला स्कूल चाईबासा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए त्रिपुरा स्पोर्ट्स स्कूल को 1-0 से हर दिया और सेफा मे प्रवेश किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-eid-miladunnabi-celebrated-with-gaiety-procession-taken-out/">चाईबासा

: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, निकाली गई शोभायात्रा

पेनाल्टी को चाईबासा टीम के डिफेन्डर ने गोल में किया तब्दील

मैच के पहले हाफ में डी क्षेत्र में हुए एक फाउल पर रेफरी ने एक पेनाल्टी करार दिया. उस पेनाल्टी को चाईबासा टीम के डिफेन्डर जगन्नाथ तियु ने गोल में तब्दील कर दिया. जिला स्कूल के कोच सोना राम चाम्पिया ने बताया कि टीम ने गोल के लिये तीन एटैक भी किये पर वह कारगर नहीं हो पाया. त्रिपुरा की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और उसने भी अच्छे अटैक किये पर डिफेन्डर ने सभी को नाकाम कर दिया. अंतत: जिला स्कूल की आवासीय प्रशिक्षण विद्यालय की टीम 1-0 से जीत दर्ज कर सेफा में प्रवेश कर गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही