Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष व सदस्य पहुंचे चाईबासा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी व सदस्य शबनम परवीन सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला पहुंचे. मंगलवार को आयोजित जिले के विभिन्न पंचायत के मुखिया के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. परिसदन चाईबासा में आगमन पर जिले के अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी मों शब्बीर अहमद ने पुष्प गुच्छ देकर दोनों का स्वागत किया. मालूम हो मंगलवार को राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष व सदस्य 11 बजे से परिसदन चाईबासा स्थित सभागार में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में जिले के आमजन, खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित योजना, जैसे- जन वितरण, पीएम पोषण, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से संबंधित समस्याओं को सुनेंगे. इसे भी पढ़ें : बीस">https://lagatar.in/twenty-point-meeting-was-held-four-news-from-koderma-including-complaint-of-irregularities-in-dobha-construction/">बीस

सूत्री की बैठक में की गई डोभा निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत समेत कोडरमा की चार खबरें
इस सुनवाई, जनसुनवाई में जिले के सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित रहेंगे, ताकि प्राप्त शिकायतों का निपटारा तत्काल किया जा सके. उक्त सुनवाई के उपरांत झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्या के द्वारा मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित पिल्लई सभागार में दोपहर 2 बजे से जिले के सभी पंचायत के मुखिया के साथ संवाद कार्यक्रम निर्धारित है.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही