Search

 
 
 

Chaibasa : नए बार भवन निर्माण के लिए परिवहन मंत्री से मिले अध्यक्ष

 
Chaibasa (Sukesh kumar) :  जिला बार एसोसिएशन चाईबासा परिसर में प्रस्तावित नए बार भवन के निर्माण के संबंध में मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद व अधिवक्ता राजा राम गुप्ता ने परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा से उनके कार्यालय में भेंट की. उन्होंने मंत्री से वार्ता कर सचिव भवन निर्माण विभाग झारखंड सरकार के यहां लंबित नए बार भवन के निर्माण संबंधी संचिका को जल्द से जल्द प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया. मंत्री ने आश्वस्त किया कि वे सचिव भवन निर्माण विभाग से संपर्क कर प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने के लिए उचित पहल करेंगे. उसके साथ ही मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-krishna-janmashtami-puja-pandal-inaugurated-late-night/">Adityapur

: देर रात कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही