Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लीज समिति के चेयरमैन कांग्रेस में शामिल

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लीज समिति के चेयरमैन इम्तियाज खान अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर उसकी सदस्यता ग्रहण कर ली. इम्तियाज खान एवं उनके समर्थकों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहनाकर कांग्रेस भवन, चाईबासा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सिंहभूम की सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास सहित कांग्रेसियों की उपस्थिति में किया. इसे भी पढ़ें : लोयला">https://lagatar.in/christian-communitys-three-day-spiritual-practice-begins-at-loyla-maidan/">लोयला

मैदान में मसीही समुदाय का तीन दिवसीय आध्यात्मिक साधना शुरू
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा ने कांग्रेस में शामिल हुए इम्तियाज खान एवं उनके समर्थकों को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस की साख को और अधिक मजबूत करने की बात कही. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, एससी सेल कोल्हान प्रभारी राज कुमार रजक, जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा, ओबीसी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रंजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैयां, सिकुर गोप, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, सिद्धेश्वर कालुण्डिया, जगदीश सुंडी, संतोष सिन्हा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही