Search

 
 
 

चाईबासा : झारखंड विधानसभा समिति के सभापति ने परिसदन में की बैठक

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति का पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत स्थल अध्ययन यात्रा के क्रम में समिति के सभापति लोबिन हेम्ब्रम की अध्यक्षता में चाईबासा परिसदन स्थित सभागार में बैठक किया गया. बैठक के दौरान समिति द्वारा जिला अंतर्गत राजस्व संग्रहण, भू अर्जन, राशन वितरण, छात्रवृति सहित अन्य संबंधित मामलों का क्रमवार समीक्षा की गई. इस दौरान परिसदन चाईबासा में समिति के सभापति द्वारा प्रथम स्किल सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त किए 5 प्रशिक्षुओं को ऑफर लेटर प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-shailendra-singh-met-babulal-discussed-the-strategy-for-the-upcoming-elections/">आदित्यपुर

: बाबूलाल से मिले शैलेंद्र सिंह, आगामी चुनावों की रणनीति पर की चर्चा

समिति के सभापति ने विद्यालय का किया अवलोकन

समीक्षा उपरांत समिति के सभापति व समिति सदस्य द्वारा चाईबासा स्थित अनुसूचित जनजाति बालिका विद्यालय तथा आदिवासी कन्या छात्रावास नंबर एक का अवलोकन किया गया. इस दौरान सभापति ने विद्यालय तथा छात्रावास में उपलब्ध संसाधन आदि के संबंध में छात्राओं से जानकारी ली तथा सभी छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर में उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन किया जा रहा है तथा बेहतर पढ़ाई करने वाले छात्रों को सरकार द्वारा विदेश में पढ़ाई करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही