Search

चाईबासा/चक्रधरपुर : पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Chaibasa/Chakradharpur (Sukesh Kumar) : पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर कोलाविरा मुख्य मार्ग पर बेड़ाकेंदुदा के नजदीक आनंदपुर पुलिस ने निरल आशिष पूर्ति, चंदन सिंह और संजू भोक्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. निरल और संजू बेड़ाकेंदुदा गांव के रहने वाले हैं, जबकि चंदन बेड़ातुलुंडा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने निरल के पास से एक देसी पिस्तौल, चंदन के पास से एक खिलौना पिस्तौल जिसपर चाकू लगा है और संजू के पास से एक दाउली बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-workshop-organized-on-panchayati-raj-and-administration-law-and-order/">मनोहरपुर

: पंचायती राज व प्रशासन विधिव्यवस्था को लेकर कार्यशाला आयोजित

सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विकास दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई कि सोमवार की शाम डुमिरता से घाटबाजार की और तीन युवक हथियार के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं. सूचना के सत्यापन व कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी विकास दुबे, पुअनि बेनोफोस लकड़ा व सशस्त्र बल की टीम गठित की गई. उसके बाद टीम घाटबाजार की और रवाना हुई. बेड़ाकेंदुदा के नजदीक दो बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया. पुलिस को देखकर तीनों भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. तीनों की तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में एक के पास हथियार और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//