Search

 
 
 

चाईबासा : चक्रधरपुर के युवक की क्यापता गांव के पास हत्या

 
  • चांदमारी का रहने वाला था युवक, जांच में जुटी पुलिस
Chaibasa/Chakradharpur : चक्रधरपुर-खरसावां रोड चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के क्यापता गांव के समीप  चक्रधरपुर के चांदमारी निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बताया जाता है कि चक्रधरपुर के चांदमारी निवासी देवा गुप्ता का पुत्र 36 वर्षीय रितेश गुप्ता बुधवार दिन के लगभग 11 बजे अपने घर से बड़ाबाम्बो तकादा में जाने की बात कहते हुये घर से निकला था. रितेश गुप्ता चक्रधरपुर के थाना रोड निवासी किशन गड़ोड़िया के गड़ोड़िया ट्रेडर्स में काम करता था. इसे भी पढ़ें : कोयलांचल">https://lagatar.in/notorious-criminal-vikas-tiwari-of-koyalanchal-joined-hands-with-gangster-lawrence-vishnoi-gang/">कोयलांचल

का कुख्यात अपराधी विकास तिवारी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग से मिलाया हाथ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-Hatya-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बुधवार रात तक वह घर नहीं पहुंचा, जबकि परिजन उसके मोबाइल फोन पर संपर्क कर उसे ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे थे. इधर क्यापता गांव के समीप सड़क से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच एक पेड़ से लटकता हुआ उसका शव मिला. शव मिलने की सूचना पर मृतक के भाई व परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव की पहचान की. वहीं घटनास्थल के समीप जगह-जगह रितेश गुप्ता का बैग, पर्स, गाड़ी की चाबी व अन्य सामान पड़ा मिला. रितेश गुप्ता का पैर बंधा होने व झाड़ियों में शव को घसीटने के निशान इत्यादि से यह संभवना जतायी जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है. इसे भी पढ़ें : बिट्टू">https://lagatar.in/preparation-to-transfer-bittu-mishra-sandeep-thapa-and-many-others-from-the-district/">बिट्टू

मिश्रा, संदीप थापा, अली खान, सीमा तिर्की, विक्की जायसवाल समेत कई को जिला बदर करने की तैयारी
इधर घटना की सूचना मिलने पर चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, गिरिराज सेना के संरक्षक उमाशंकर गिरि, भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संजय पासवान, समाजसेवी सिकंदर जामुदा समेत बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंचे. वहीं पूर्व विधायक द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. वहीं परिजनों व स्थानीय लोग की मांग पर डॉग स्कॅवायड की टीम भी पहुंची थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही